दीपक का ऑलराउंड प्रदर्शन, मगीज कैफे ने दर्ज की शानदार जीत

 

 

 

  • गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर वारियर्स को 5 विकेट से हराया, दीपक बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 9 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध एवं फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता में मगीज कैफे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर वारियर्स को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। गीता देवी (मण्टोरा) मैदान पर खेले गए मुकाबले में दीपक यादव ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली खेल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर वारियर्स की टीम 16.1 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनन्तदीप सिंह ने 22, प्रिन्स यादव ने 21 और विकास सिंह ने 20 रन बनाए। मगीज कैफे की ओर से दीपक यादव और अनिकेत यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि अभिजीत सिंह ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगीज कैफे की टीम ने 11.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अविनाश यादव ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि दीपक यादव 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। कानपुर वारियर्स की ओर से तनिष्क और आशुतोष पाण्डे ने दो-दो विकेट लिए।

मैच में 16 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ 11 रन देकर 3 विकेट लेने वाले दीपक यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment