एच.एस. राइजिंग स्टार ने जीत से किया आगाज

 

 

  • विराट, युगांक और शिवम की दमदार बल्लेबाजी के दम पर एच.एस. पावर हिटर्स को 28 रनों से हराया, शिवम बने प्लेयर ऑफ द मैच

 

कानपुर, 8 जून

एच.एस. क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एच.एस. राइजिंग स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एच.एस. पावर हिटर्स को 28 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एच.एस. राइजिंग स्टार ने निर्धारित ओवरों में 131 रन बनाए। टीम की ओर से विराट गुप्ता ने 32 रन, युगांक ने 31 रन तथा शिवम त्रिपाठी ने 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। एच.एस. पावर हिटर्स की ओर से निकुंज और अहम साहू ने 2-2 विकेट हासिल किए।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एच.एस. पावर हिटर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 103 रन ही बना सकी। टीम के लिए दिशांत अग्रवाल ने 23 रन तथा निकुंज ने 10 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

एच.एस. राइजिंग स्टार के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। विराट और वेदांश ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवम त्रिपाठी को “प्लेयर ऑफ द मैच” तथा संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के लिए अहम साहू को “फाइटर ऑफ द मैच” चुना गया।

टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का प्रदर्शन कर आगामी मैचों के लिए रोमांच को और बढ़ा दिया है।

Leave a Comment