हर्षित के शतक से ग्लोरी क्लब बना जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप का चैंपियन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग के फाइनल में ग्लोरी क्लब ने एंजेल वूमैन को 104 रन से हराया
  • सर पदमपत सिंहानिया एकेडमी फाइनल में, सेमीफाइनल में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन को 3 विकेट से दी मात

 

कानपुर, 5 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप क फाइनल एवं सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप के सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्लोरी क्लब और सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।

जूनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित जी सहाय ने शानदार 144 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा विराट बाजपेयी ने नाबाद 52, अरमान यादव ने 34, उत्कर्ष ने 26 तथा तुषार सिंह ने 24 रन बनाए। एंजेल वूमैन की ओर से अर्चना देवी ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में एंजेल वूमैन की टीम 40 ओवरों में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। बबीता यादव ने 59, निशा वर्मा ने 50 और एकता सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। ग्लोरी क्लब की ओर से अरमान यादव और विराट गुप्ता ने 3-3 विकेट, जबकि प्रसन्नजीत सिंह ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार ग्लोरी क्लब ने 104 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।दू

सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप में खेले गए सेमीफाइनल में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 31.2 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई। उज्ज्वल राजपूत ने 42 और विशाल चौधरी ने 30 रन बनाए। सिंहानिया एकेडमी की ओर से प्रांजल देब, अविनाश यादव और प्रखर दुबे ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 27.3 ओवरों में 7 विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। वंश निगम ने 30, आदर्श यादव ने 22 और शिवा सोनकर ने 20 रन बनाए। कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से हर्षित गौतम और अस्मित वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ सिंहानिया एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Leave a Comment