प्राइम एनलाइटेन-11 ने PERF-11 को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • अध्ययन शर्मा बने मैच के हीरो, शानदार गेंदबाजी के दम पर PERF 11 को 49 रन पर समेटा
  • जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के क्वार्टर फाइनल में प्राइम एनलाइटेन-11 का दमदार प्रदर्शन

 

कानपुर, 5 जून।

14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन-11 ने PERF-11 को 9 विकेट से पराजित कर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश कर लिया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए PERF-11 की टीम प्राइम एनलाइटेन-11 के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 15.5 ओवर में मात्र 49 रन पर ऑलआउट हो गई। वेदांश ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। प्राइम एनलाइटेन-11 की ओर से अध्ययन शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि शिवांश राय और अध्ययन ने विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

50 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइम एनलाइटेन-11 ने मात्र 9.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 50 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आद्रिक द्विवेदी ने नाबाद 17 रन और अरिजित ने 14 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।अध्ययन शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment