वीर और माधव के दम पर अरूण अवस्थी एकादश फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत, वीर सिंह के नाबाद 80 रन बने जीत की नींव
  • माधव की घातक गेंदबाजी और वीर की विस्फोटक पारी से दर्ज की शानदार जीत

 

कानपुर, 2 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अरूण अवस्थी एकादश ने रोमांचक मुकाबले में शरद कपूर एकादश को 2 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शरद कपूर एकादश ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 241 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

शरद कपूर एकादश की ओर से विशेष अग्निहोत्री ने शानदार 140 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि शिवांश ने 32 रन का योगदान दिया। अरूण अवस्थी एकादश के लिए माधव गुप्ता ने घातक गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 6 विकेट झटके। मोहम्मद हन्जला ने भी 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरूण अवस्थी एकादश की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही, लेकिन विवान गांधी (55), कार्तिक सिंह (26) और कान्हा भाटिया (20) ने टीम को संभाला। इसके बाद वीर सिंह ने जिम्मेदारी भरी और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अरूण अवस्थी एकादश ने 34 ओवर में 8 विकेट खोकर 242 रन बनाते हुए 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

शरद कपूर एकादश की ओर से अविजनत मिश्रा ने 49 रन देकर 3 विकेट तथा चिन्मय गौर ने 43 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

फाइनल में पहुंची अरूण अवस्थी एकादश अब खिताब जीतने से महज एक कदम दूर है।

Leave a Comment