राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए कानपुर के छह खिलाड़ी चयनित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, गाजियाबाद में करेंगे कानपुर का प्रतिनिधित्व

 

कानपुर, 29 मई:

ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

एसोसिएशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 31 मई को एस०जी० पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कानपुर नगर के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में तन्वी (8 वर्ष, कुमिते), मनन मिश्रा (9 वर्ष, कुमिते), एकांश कश्यप (9 वर्ष, काता/कुमिते), अर्पिता मिश्रा (10 वर्ष, काता/कुमिते), निखिल मिश्रा (11 वर्ष, काता/कुमिते) तथा अथर्व अवस्थी (12 वर्ष, काता/कुमिते) शामिल हैं।

खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

चयनित खिलाड़ियों को संगठन के अध्यक्ष अजय वैशय, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, कोच सिद्धांत श्रीवास्तव और राहुल कटिहार ने शुभकामनाएं देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि कानपुर के खिलाड़ी लगातार कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

Leave a Comment