- केडीएमए क्रिकेट लीग में रोलैण्ड क्लब को 233 रनों से हराया
कानपुर, 23 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत ग्रीनपार्क मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए रोलैण्ड क्लब को 233 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।
ग्रीनपार्क हॉस्टल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 345 रन बनाए। टीम की ओर से अंकेश यादव ने शानदार 80 रन, असित यादव ने 72 रन, हर्षवर्द्धन ने 43 रन तथा देवेन्द्र प्रजापति ने 31 रनों का योगदान दिया। यथार्थ ने 26 और सुधांशु कुमार ने 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रोलैण्ड क्लब की ओर से सूयांश यादव ने 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोलैण्ड क्लब की टीम 29.2 ओवर में मात्र 112 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विजय वर्मा ने 20 रन बनाए। ग्रीनपार्क हॉस्टल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। नीरज कुमार ने 9 रन देकर 3 विकेट, यथार्थ ने 22 रन देकर 3 विकेट तथा मयंक पाल ने 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
इस शानदार जीत के साथ ग्रीनपार्क हॉस्टल ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।