विशेष के विस्फोटक शतक से शरद कपूर एकादश की शानदार जीत

 

 

  • 89 रनों से प्रकाश मिश्रा एकादश को हराया, गेंदबाजों ने भी दिखाया दमखम

कानपुर, 18 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्व० मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में शरद कपूर एकादश ने प्रकाश मिश्रा एकादश को 89 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे विशेष अग्निहोत्री, जिन्होंने तूफानी अंदाज में 180 रनों की यादगार पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शरद कपूर एकादश ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 271 रन बनाए। विशेष अग्निहोत्री ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 180 रन ठोक डाले। प्रकाश मिश्रा एकादश की ओर से समर गौतम, प्रभात विश्वकर्मा और शिवांश कनौजिया ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रकाश मिश्रा एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 33.4 ओवरों में 182 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से राजवीर मल्होत्रा ने 46, उदित श्रीवास्तव ने 34 तथा देव दुबे ने 29 रनों का योगदान दिया।

शरद कपूर एकादश की ओर से विमल दीक्षित ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि सुयश, चिन्मय और उत्कर्ष ने 2-2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर :

शरद कपूर एकादश — 271/9 (35 ओवर)
विशेष अग्निहोत्री 180 रन।
समर गौतम 2/31, प्रभात विश्वकर्मा 2/32, शिवांश कनौजिया 2/33।

प्रकाश मिश्रा एकादश — 182 ऑल आउट (33.4 ओवर)

राजवीर मल्होत्रा 46, उदित श्रीवास्तव 34, देव दुबे 29।

विमल दीक्षित 3/45, सुयश 2/16, चिन्मय 2/21, उत्कर्ष 2/42।
परिणाम : शरद कपूर एकादश 89 रनों से विजयी।

Leave a Comment