कानपुर किंग की शानदार जीत, टाइटन को 6 विकेट से हराया

 

 

 

  • DAV ग्राउंड पर गेंदबाजों का जलवा, कप्तान ऋषि की पारी से आसान जीत

कानपुर, 29 अप्रैल। कानपुर में खेले जा रहे गोल्ड कप कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में कानपुर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर टाइटन को 6 विकेट से पराजित कर दिया। मैच DAV ग्राउंड पर खेला गया, जहां गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर टाइटन की टीम 18.2 ओवर में महज 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से नवीन पटेल ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि आतिफ खान ने 21 और मनीष ठाकुर ने 14 रनों का योगदान दिया। कानपुर किंग की ओर से अनूप दीक्षित और यश पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर किंग की टीम ने बेहद सहज अंदाज में 11.5 ओवर में 92 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के कप्तान ऋषि ने शानदार 37 रनों की पारी खेली, जबकि सम्यक त्रिवेदी ने 21 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment