- कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की प्रतियोगिता में भाग लेने का आखिरी मौका
- चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं आवेदन फॉर्म
कानपुर 15 अप्रैल:
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आज (16 अप्रैल 2026) आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
एसोसियेशन के अनुसार, इच्छुक खिलाड़ी केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता शहर के उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच है और जो कानपुर नगर के निवासी हैं। आयोजकों ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
यह प्रतियोगिता हर वर्ष युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती है और कई प्रतिभाएं यहीं से उभरकर बड़े स्तर तक पहुंचती हैं।