तृप्ति और नंदनी के शानदार खेल से एंजेल वूमैन विजयी

 

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में चार मुकाबलों में टीमों का दमदार प्रदर्शन
  • एंजेल वूमैन की बड़ी जीत, कैम्पस आईआईटी, ग्लोरी क्लब और वान्डर्स क्लब ने भी दर्ज की जीत

 

कानपुर 14 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में एंजेल वूमैन टीम ने तृप्ति सिंह और नंदनी सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं अन्य मैचों में कैम्पस आईआईटी, ग्लोरी क्लब और वान्डर्स क्लब ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में एंजेल वूमैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 5 विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से तृप्ति सिंह ने नाबाद 87 रन, बबीता यादव ने 44 और एकता सिंह ने 33 रन का योगदान दिया। जवाब में वैदिक यूनियन की टीम 26 ओवरों में 104 रन पर सिमट गई। प्रथ्यी यादव ने 47 रन बनाए, जबकि एंजेल वूमैन की ओर से नंदनी सिंह ने 13 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए शानदार गेंदबाजी की। एंजेल वूमैन ने यह मैच 122 रनों से जीत लिया। 

भास्कर

आईआईटीमैदान पर खेले गए मुकाबले में केजीएससी टीम 70 रन पर सिमट गई। भास्कर तिवारी ने हैट्रिक समेत 4 विकेट झटके। इसके जवाब में कैम्पस आईआईटी ने अंकुर कुमार (नाबाद 57) और शुभ यादव (नाबाद 12) की मदद से 6.5 ओवरों में ही 1 विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। भास्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विराट

राम लखन भट्ट मैदान पर यशराज क्लब ने 142 रन बनाए, जिसमें अयमान रहमान (40) और आदित्य सिंह (34) का योगदान रहा। विराट गुप्ता ने 25 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जवाब में ग्लोरी क्लब ने अभिषेक गौर के नाबाद 82 रनों की बदौलत 20.2 ओवरों में 3 विकेट पर 144 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जेम्स मैदान पर बीसीए की टीम 184 रन पर ऑल आउट हुई। फरदीन अंसारी (51), प्रीत भाटी (37) और राम रतन (33) ने प्रमुख योगदान दिया। जवाब में वान्डर्स क्लब ने अभय यादव (41) और अतुल सिंह (35) की पारियों की मदद से 34 ओवरों में 7 विकेट पर 186 रन बनाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

Leave a Comment