- सीसीएल टी-20 में रोमांचक मुकाबलों में दोनों टीमों का दबदबा
- त्रिभुवन दीक्षित और आयुष पाठक की दमदार पारियों ने दिलाई जीत
कानपुर, 13 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित कानपुर विकेट लीग (CCL-T20) के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में ब्लू वारियर्स और क्रेजी रेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
पहले मुकाबले में नाइट स्कॉचर्स की टीम 19.3 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मनीष कुमार ने 33 और चन्द्रभान सिंह ने 27 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से हसन अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि राहुल सिंह ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू वारियर्स ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। त्रिभुवन दीक्षित ने शानदार नाबाद 76 रन की पारी खेली, जबकि स्वर रंजन ने 29 रन का योगदान दिया। इस मैच में त्रिभुवन दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। प्रमोद पाटील ने नाबाद 51 रन और अखिलेश ने 46 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जहीरउद्दीन ने 25 रन जोड़े। गेंदबाजी में अमित मिश्रा, भरत पाण्डे और राहुल गांधी ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में क्रेजी रेंजर्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। आयुष पाठक ने शानदार नाबाद 88 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि नसीरुद्दीन ने 21 रन बनाए।
दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
संक्षिप्त स्कोर:
नाइट स्कॉचर्स – 133 ऑल आउट (19.3 ओवर)
ब्लू वारियर्स – 134/3 (12.5 ओवर)
ब्लू वारियर्स – 7 विकेट से विजयी
——–
स्पार्क इंटरनेशनल – 156/6 (20 ओवर)
क्रेजी रेंजर्स – 157/5 (19.2 ओवर)
क्रेजी रेंजर्स – 5 विकेट से विजयी