- ग्रीन पार्क में ट्रायल के बाद टीम का चयन, समीर अरोड़ा बने कप्तान
- 13 से 18 अप्रैल तक मुरादाबाद में होगा इंटर-डिविजनल टूर्नामेंट
- विहान खन्ना को उपकप्तान की जिम्मेदारी
- यूपी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में होगा आयोजन
कानपुर, 12 अप्रैल।
अंडर-20 मो. शम्सुद्दीन (बाबू भाई शफी) मेमोरियल इंटर-डिविजनल स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर डिवीजन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। ग्रीन पार्क में आयोजित अंतिम ट्रायल के बाद फुटबॉल सचिव अजीत सिंह ने टीम की घोषणा की।
यह प्रतियोगिता 13 से 18 अप्रैल तक मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी, जिसकी देखरेख मुरादाबाद फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।
घोषित टीम में समीर अरोड़ा को कप्तान और विहान खन्ना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में प्रथम देवल, रक्षित यादव, हर्षित पाल, ऋषि कनौजिया, ऋषभ यादव, रोहित सिंह, विवेक नारायण, निखिल सिंह, ऋषभ कुमार, रोहित यादव, अमन विश्वकर्मा, तनय शुक्ला, कृष्णा पाल और हर्ष कुमार को शामिल किया गया है।
इसके अलावा ब्रह्मदेव सिंह और जैक सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। चयन के बाद टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।