सप्रू मैदान पर सजेगा टी-20 का रोमांच, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

 

 

 

 

  • कानपुर क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में जीटीबी वारियर्स और पटेल प्रापर्टीज आमने-सामने, वीकेंड पर होंगे डे-नाइट मैच

 

कानपुर, 10 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (टी-20) का आगाज 11 अप्रैल 2026 से सप्रू मैदान पर होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में शहर की आठ प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता में पटेल प्रापर्टीज, ब्लू वारियर्स, जीटीबी वारियर्स, नाइट स्कोचर्स, मैटाडोर फोम, स्पार्क इंटरनेशनल, कानपुर वारियर्स और केजी रेंजर्स जैसी टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले दिन और रात्रि में खेले जाएंगे, जबकि मैचों का आयोजन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जीटीबी वारियर्स और पटेल प्रापर्टीज के बीच 11 अप्रैल को अपराह्न 2:30 बजे से खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है तथा प्रतियोगिता के दौरान कड़े और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

यह टी-20 लीग स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी और कानपुर के क्रिकेट परिदृश्य को नई ऊर्जा देगी।

Leave a Comment