अशोका ज्योति विजयी, शिवम ठाकुर की नाबाद पारी बनी जीत की कुंजी

 

 

  • शिवम ठाकुर के नाबाद 63 रनों से स्काई क्लब पर 6 विकेट से जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश

 

कानपुर 10 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं सदर्न क्लब द्वारा आयोजित प्रथम हरेन्द्र पाल आनन्द क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आर०पी०सी०ए० क्रिकेट मैदान, श्यामनगर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अशोका ज्योति क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई क्लब को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वजीत सचान (32), देवांश गुप्ता (31), अनुरूद्ध सिंह (30) और ईशान कुमार (20) ने उपयोगी पारियां खेलीं। अशोका ज्योति की ओर से सुयश ने 28 रन देकर 3 विकेट और विवांशु ने 21 रन पर 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका ज्योति क्लब की टीम ने 31.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शिवम ठाकुर ने नाबाद 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि राघव अवस्थी ने 33 और अश्वनी सचान ने 28 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई।

स्काई क्लब की ओर से माधव गुप्ता ने 2 विकेट और सूयांश सिंह ने 1 विकेट हासिल किया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम ठाकुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Comment