- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले सम्पन्न, सदर्न क्लब और कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने भी दर्ज की जीत
कानपुर- 26 मार्च
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में खेरापति एथलेटिक्स, सदर्न क्लब और कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की।
गीता देवी मैदान पर खेले गए मैच में एस०एस० क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाए। दिव्यांश सिंह (80), अरुण राय (68) और आशुतोष गौरव (32) ने प्रमुख योगदान दिया। जवाब में खेरापति एथलेटिक्स ने विराट सिंह के शानदार 146 रनों की बदौलत 37 ओवर में 3 विकेट खोकर 263 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। रजत मिश्रा (33) और आर्यन शर्मा (52 नाबाद) ने भी अच्छा साथ निभाया।
राम लखन भट्ट मैदान पर के०एन० टाइटन्स की टीम 38.2 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। सतीश यादव (75) और प्रविनाश सिंह (36) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्लब ने 39 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाकर 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। कृष्णा बाली (51), शुभदीप (50) और भूषण शर्मा (31) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में बाई०एम०सी०सी० ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें तुषार पाल ने 117 नाबाद और राहुल पाल ने 76 नाबाद रन बनाए। जवाब में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। पारस शाह (68), हर्षित गौतम (65) और सत्यजीत सिंह (42) ने टीम