साउथ जिमखाना, एवरो, सर पदमपत सिंहानिया एवं वाईएमसीसी विजयी

 

 

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में रोमांचक जीत दर्ज

 

 

कानपुर 19 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में साउथ जिमखाना, एवरो क्लब, सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी एवं वाईएमसीसी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

मैदान: कानपुर साउथ

नेशनल यूथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 173 रन बनाए। अरगान तिवारी ने 59 रन बनाए, जबकि अनुज कुमार व ललित कुमार ने उपयोगी योगदान दिया। जवाब में साउथ जिमखाना ने 33.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए मैच 5 विकेट से जीत लिया। दिव्यांतु प्रताप ने नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अर्पित अवस्थी ने 43 रन बनाए।

मैदान: गीता देवी

एवरो क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 92 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरो ने 265 रन बनाए, जिसमें शिवम यादव (46), लव अवस्थी (41) और फराज अहमद (34) का योगदान रहा। जवाब में विपक्षी टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और ऑल आउट हो गई।

मैदान: पीएसी

सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। टीम के लिए शिवा सोनकर ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में ग्रेजुएट क्लब 130 रन पर सिमट गया, जिससे सिंहानिया एकेडमी ने 113 रनों से जीत दर्ज की।

मैदान: एवरेस्ट

वाईएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। उत्कर्ष तिवारी (94), आयुष शुक्ला (69) और अभिषेक कुमार (49) ने शानदार बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए जे0डी0 क्लब 236 रन पर ऑल आउट हो गया। अमन राजू ने 81 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। वाईएमसीसी ने यह मुकाबला 57 रनों से जीत लिया।

Leave a Comment