- राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पिंक एकादश ने ब्लू को 8 विकेट से हराया
कानपुर 19 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए पिंक एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए ब्लू एकादश को 8 विकेट से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए ब्लू एकादश ने 30 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अंजली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि सिद्धी मिश्रा ने 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सोनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अनुपम राजपूत ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए पिंक एकादश ने 20.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशी सिंह ने 29 रन बनाए, जबकि नेहा वर्मा ने 47 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ब्लू की ओर से सिद्धी मिश्रा और ईशा पांडे को 1-1 विकेट मिला।
परिणाम: केसीए पिंक एकादश 8 विकेट से विजयी।