कानपुर में मंडलीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 22-23 मार्च को, चयन ट्रायल भी होंगे

 

 

 

  • आगरा व नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीम चयन का मौका, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता भी शामिल

 

कानपुर, 17 मार्च:

मंडलीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप के साथ चयन ट्रायल का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को बाल निकुंज भवन, स्वरूप नगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी 3 से 5 अप्रैल तक आगरा में आयोजित होने वाली क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

इसके साथ ही खिलाड़ियों का चयन अमलापुरम में आयोजित होने वाली नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्लासिक पावरलिफ्टिंग के अलावा बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को सूचित किया है कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन आयोजन स्थल पर ही किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सचिव संदीप निगम से मोबाइल नंबर 9956222622 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment