मास्टरमाइंड ओपन चेस चैंपियनशिप में सनी मैथ्यू बने चैंपियन, उभरती प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

 

 

 

 

  • 42 खिलाड़ियों के बीच 6 राउंड तक चला रोमांच, विभिन्न वर्गों में कड़े मुकाबले
  • अवधपुरी में कानपुर चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता आयोजित

 

 

कानपुर, 16 मार्च।

कानपुर चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रथम मास्टरमाइंड ओपन चेस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन स्थानीय अवधपुरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 6 राउंड तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

फाइनल रैंकिंग के अनुसार ओपन वर्ग में सनी मैथ्यू ने 5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। अंशु पाठक और ऋषभ निषाद ने 4-4 अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य सिंह सेंगर भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे।

आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-9 में दृष्टा अग्रवाल और अधिराज राठौर संयुक्त विजेता रहे। अंडर-11 बॉयज में कृषांग श्रीवास्तव प्रथम और अहेलान द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 बॉयज में श्रेयांश शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अमोघ श्रीवास्तव और नक्षत्र मिश्रा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 गर्ल्स में आकृति गुप्ता विजेता बनीं, जबकि नव्या राठौर और अनन्या गुप्ता ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 गर्ल्स में प्रिशा अवस्थी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सान्वी गुप्ता और एंजेलीना गोस्वामी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बॉयज में दिव्य राजपूत विजेता बने, जबकि कृष्णा पी. ठाकुर और ऋषिक बाजपेई क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-7 गर्ल्स में एलिस गोस्वामी ने बाजी मारी, वहीं यंगेस्ट गर्ल का खिताब अक्षिता तिवारी को मिला। महिला वर्ग में निकिता और 35 वर्ष से अधिक वर्ग में कविता अग्रवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण चीफ आर्बिटर श्रीमती कुसुम शर्मा एवं श्री राजेश शर्मा द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्टरमाइंड एकेडमी के श्री ऋषभ निषाद ने किया।

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर में शतरंज को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, जिसमें प्रतियोगिता पूरी तरह सफल रही।

Leave a Comment