- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग: यश अरोड़ा के नाबाद 69 और शिवा सोनकर की 61 रन की पारी से टीमों ने दर्ज की जीत
कानपुर 12 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में ओलम्पिक रजिस्टर्ड क्लब तथा सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मैच में डायमंड क्लब की टीम 30.3 ओवरों में 148 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्जुन दुबे (35), सचिन तिवारी (31) और अंशुमन शुक्ला (29) ने प्रमुख योगदान दिया। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने 33 रन देकर 4 विकेट, यश अरोड़ा ने 27 रन देकर 3 विकेट तथा जेबान अंसारी ने 2 विकेट लिए।
जवाब में ओलम्पिक रजि० ने 30.4 ओवरों में 5 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से यश अरोड़ा (69 नाबाद) और शिवेन्द्र श्रीवास्तव (30) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। डायमंड क्लब के दिव्यांश यादव ने 3 विकेट और संदीप पटेल ने 2 विकेट लिए।
दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने 40 ओवरों में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। सुयश सिंह (53), सार्थक (46), आशीष गौतम (39) और अंश राय (30) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में प्रांजल देव ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 34 ओवरों में 6 विकेट पर 220 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से शिवा सोनकर (61), प्रांजुल सिंह (37), प्रशांत मिश्रा (35) और आदित्य सिंह (30) ने शानदार बल्लेबाजी की। सोनेट क्लब के लिए दीपांशु केसरी ने 3 विकेट तथा कनिष्क शर्मा ने 2 विकेट लिए।