अनूप व डॉ. फहीम की घातक गेंदबाजी, ट्राइडेंट इलेवन ने 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

 

 

  • सूरज त्रिपाठी बने मैन ऑफ द मैच, नाबाद 74 रनों की पारी से टीम को दिलाई आसान जीत

 

 

कानपुर, 8 मार्च।

DAV ग्राउंड पर खेले गए मैच में Trident-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Unique-11 को 10 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर त्राइडेंट-11 के कप्तान मनीष दुबे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ।

त्राइडेंट-11 की ओर से अनूप और डॉ. फहीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और पूरी टीम को 156 रनों पर समेट दिया। यूनिक-11 की ओर से विष्णु सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 59 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्राइडेंट-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूरज त्रिपाठी ने शानदार नाबाद 74 रन बनाए, जबकि नरेंद्र यादव ने नाबाद 65 रन की पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सूरज त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment