- केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए दो मुकाबलों में गोल्डन स्पोर्टिंग व स्टारलेट क्लब ने दर्ज की जीत
- सौम्या पाल ने झटके चार विकेट, दूसरे मैच में विकास सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारी
कानपुर 2 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में गोल्डन स्पोर्टिंग एवं स्टारलेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
गोल्डन स्पोर्टिंग 5 विकेट से विजयी
राम लखन भट्ट मैदान पर गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम प्रिंस क्लब के खिलाफ 5 विकेट से विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिन्स क्लब की पूरी टीम 26.5 ओवरों में 85 रन पर सिमट गई। राकेश रावत ने 19 रन बनाए। गोल्डन स्पोर्टिंग की ओर से सौम्या पाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 4 विकेट झटके। राज सिंह ने 10 रन पर 2 तथा गन्नी पाल ने 11 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।
जवाब में गोल्डन स्पोर्टिंग ने 17.3 ओवरों में 5 विकेट पर 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सेन प्रताप सिंह ने 29 एवं राहुल सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया।
स्टारलेट क्लब 7 विकेट से विजयी
सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में स्टारलेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 137 रन बनाने में सफल रही। रिषभ गुप्ता ने 48 रन तथा हर्षित ने 15 रन नाबाद बनाए। गेंदबाजी में गुरविन्दर सिंह ने 26 रन देकर 4 विकेट, देवेन्द्र यादव ने 11 रन पर 3 तथा जितेश शितानी ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टारलेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विकास सिंह ने शानदार 80 रन बनाए जबकि श्रेयश 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 18 ओवरों में 3 विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की।