विशेष का दोहरा शतक, अनुकल्प की चमक, अण्डर-13 लीग में एकतरफा मुकाबले

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी स्मारक इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शिवा व ब्लू स्टार की बड़ी जीत

 

कानपुर – 20 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में शिवा क्रिकेट एकेडमी और ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।

शिवा क्रिकेट एकेडमी 199 रनों से विजयी

संक्षिप्त स्कोर : मैदान – आर०पी०सी०ए०

शिवा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 2 विकेट पर विशाल 315 रन बनाए। कार्तिक शुक्ला ने 70 रन बनाए, जबकि विशेष अग्निहोत्री ने शानदार 216 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। तनय बाजपेयी ने 63 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में आर०पी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी 35 ओवरों में 7 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। देवांग ने 37 रन और प्रतीक शर्मा ने 23 रन नाबाद बनाए। गेंदबाजी में स्वरित वर्मा ने 10 रन देकर 2 विकेट और आर्यन राजपूत ने 18 रन देकर 1 विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच: विशेष अग्निहोत्री।

 ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी 181 रनों से विजयी

संक्षिप्त स्कोर : मैदान – कानपुर साउथ-बी

ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवरों में 6 विकेट पर 260 रन बनाए। अनुकल्प सैनी ने 92 रन, लविश गुप्ता ने 55 रन, रूद्र रावत ने 42 रन और नयन सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। अक्षत राज (25/1) और प्रखर अवस्थी (43/1) ने विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 32.1 ओवरों में मात्र 79 रन पर सिमट गई। आरूप गुप्ता ने 24 रन और तेजस्व तिवारी ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुकल्प सैनी (9/2), नयन सिंह (16/2) और नैतिक निषाद (10/1) ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्लेयर ऑफ द मैच: अनुकल्प सैनी।

Leave a Comment