22 फरवरी को कानपुर में बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट चैंपियनशिप, 21 को अनिवार्य बॉडीवेट

 

 

 

  • कानपुर डेडलिफ्ट फेडरेशन का आयोजन, पुरुष व महिला वर्ग में सब-जूनियर से मास्टर तक मुकाबले
  • 21 फरवरी को शाम 3 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, कैश व गिफ्ट

 

कानपुर, 20 फरवरी।

Kanpur Deadlift Federation के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन द जिम फीवर यूनिसेक्स, 4/492 अंबेडकर पुरम, आवास विकास नंबर-3, कल्याणपुर, कानपुर में होगा। प्रतियोगिता से पूर्व 21 फरवरी (शनिवार) को शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉडीवेट अनिवार्य रूप से किया जाएगा। आयोजकों ने कानपुर व आसपास के जिलों के खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 21 फरवरी को ही अपना बॉडीवेट अवश्य करवा लें।

22 फरवरी को सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

वजन वर्ग (Weight Category):

पुरुष वर्ग – 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120 किलोग्राम

महिला वर्ग – 43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84 किलोग्राम

पुरस्कार विवरण:

आयोजक अशोक मौर्य ने बताया कि सिंगल इवेंट में प्रथम स्थान पर ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट व गिफ्ट, द्वितीय स्थान पर ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट व उपहार तथा तृतीय स्थान पर ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। डबल इवेंट में विजेताओं को कैश पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट दिए जाएंगे।

एंट्री फीस सिंगल इवेंट के लिए ₹599 तथा डबल इवेंट के लिए ₹999 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए 9839158495 एवं 7985890648 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप शहर के स्ट्रॉन्ग मैन एवं वूमेन को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।

Leave a Comment