- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में तीन मुकाबलों में रोमांचक जीत, रोलैण्ड की 264 रन से बड़ी सफलता
कानपुर 17 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में ग्रेजुएट क्लब, विनर्स क्लब एवं रोलैण्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
ग्रेजुएट क्लब 8 विकेट से विजयी
मैच-1 (मैदान: पी०ए०सी०)
नेशनल यूथ की टीम 30.2 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। देवांश स्वरूप ने 47, वंश गुप्ता ने 43 एवं ललित वर्गा ने 23 रन बनाए। ग्रेजुएट की ओर से राचिन पाण्डे ने 22 रन देकर 4 विकेट तथा शिवम शुक्ला ने 11 रन पर 2 विकेट लिए।
जवाब में ग्रेजुएट क्लब ने बिलाल फिरोज की 82 रन की शानदार पारी और हेमन्त के 46 रन की बदौलत 21.3 ओवरों में 2 विकेट पर 132 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की।
विनर्स क्लब 2 विकेट से विजयी
मैच-2 (मैदान: कानपुर साउथ-ए)
डायमण्ड क्लब ने 35.5 ओवरों में 165 रन बनाए। विकारा राठौड़ (34), प्रगोद यादव (20) एवं एकलव्य कटियार (30 नाबाद) ने योगदान दिया। विनर्स की ओर से अखिलेश निषाद ने 45 रन देकर 4 विकेट, ओजस शुक्ला ने 20 रन पर 3 विकेट तथा निशान्त गौड़ ने 33 रन पर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब ने 35.2 ओवरों में 8 विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। ओजस शुक्ला (37), सार्थक लोहिया (28) एवं प्रांजल शुक्ला (38) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
रोलैण्ड क्लब 264 रनों से विजयी
मैच-3 (मैदान: जेम्स)
रोलैण्ड क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट पर विशाल 340 रन बनाए। कुलदीप श्रीवास्तव और कामरान अली ने 85-85 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि आकाश ने 53 एवं अंकुल जैन ने 23 रन का योगदान दिया।
जवाब में अशोका ज्योति क्लब की टीम 18.3 ओवरों में मात्र 76 रन पर सिमट गई। यश सचान ने 10 रन बनाए। रोलैण्ड की ओर से कामरान अली ने 34 रन देकर 4 विकेट तथा अंकुल जैन ने 4 रन देकर 3 विकेट झटके।