अनन्त के खेल से कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी विजयी

 

 

 

  • अनन्त कुमार मिश्रा की नाबाद 88 रनों की पारी से 6 विकेट से शानदार जीत

 

कानपुर 17 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कानपुर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांश सिंह ने 39 रन, अक्षतराज ने 34 रन तथा तेजस्व तिवारी ने 33 रन का योगदान दिया। अनमोल श्रीवास्तव ने 22 रन जोड़े। कामर्शियल की ओर से फैज ने 37 रन देकर 3 विकेट तथा अंश ने 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 31 ओवरों में 4 विकेट पर 186 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्तिकेय और सुमित ने 30-30 रन का योगदान दिया, जबकि अनन्त कुमार मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई। कानपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आकाश कुमार ने 22 रन देकर 1 विकेट तथा सिद्धार्थ वर्मा ने 27 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

अनन्त कुमार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

कानपुर क्रिकेट एकेडमी – 185 रन ऑल आउट (35 ओवर)

शिवांश सिंह 39, अक्षतराज 34, तेजस्व तिवारी 33, अनमोल श्रीवास्तव 22

फैज 3/37, अंश 2/32

कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी – 4 विकेट पर 186 रन (31 ओवर)

अनन्त कुमार मिश्रा 88* , कार्तिकेय 30, सुमित 30

आकाश कुमार 1/22, सिद्धार्थ वर्मा 1/27

परिणाम: कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: अनन्त कुमार मिश्रा

Leave a Comment