- अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक प्रतियोगिता में अमर क्लब 68 रन से पराजित
कानपुर 11 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अशोक मिश्रा (बापू) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में वीनस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमर क्लब को 68 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्लब की टीम 34.1 ओवरों में 164 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश सिंह ने 40 रन, शुभम गौतम ने 26 रन तथा विपिन कुमार ने 21 रन का योगदान दिया।
अमर क्लब की ओर से दीपेन्द्र सिंह ने 19 रन पर 4 विकेट, अभ्यूदय प्रताप ने 17 रन पर 2 विकेट, यशु मिश्रा ने 21 रन पर 2 विकेट तथा अनिरुद्ध प्रताप ने 36 रन पर 2 विकेट प्राप्त किए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर क्लब की टीम 28.1 ओवरों में 96 रन पर सिमट गई। अभ्यूदय प्रताप ने 27 रन तथा दीपेन्द्र सिंह ने 13 रन बनाए।
वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत ने 15 रन देकर 3 विकेट, अमन सिंह ने मात्र 1 रन पर 2 विकेट तथा शुभम गोस्वामी ने 27 रन पर 2 विकेट झटके।
इस प्रकार वीनस क्लब ने 68 रनों से शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।