एच० एस० क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी

 

 

 

कानपुर, 9 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में एच० एस० क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर साउथ क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की।

सजल की घातक गेंदबाजी और विराट की नाबाद पारी बनी जीत की कुंजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.5 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सार्थक राना ने 31 रन, मानस कुमार ने 20 रन तथा तेजस वर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। एच० एस० क्रिकेट एकेडमी की ओर से सजल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 4 विकेट तथा चिन्मय गौर ने 9 रन पर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एच० एस० क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 34.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवांश कनौजिया ने 13 रन और विराट ने नाबाद 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कानपुर साउथ की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने 24 रन पर 2 विकेट लिए।

परिणाम: एच० एस० क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी।

प्लेयर ऑफ द मैच: सजल।

Leave a Comment