अशोक मिश्रा स्मारक प्रतियोगिता में रोलैण्ड विजयी

 

  • नेशनल क्लब को 5 विकेट से पराजित किया, आर्यन दिवाकर बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 10 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में रोलैण्ड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

मनीष वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी, आर्यन व अर्जुन की घातक गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्लब की टीम 33.4 ओवरों में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिनव सिंह ने 20 रन तथा कृष्णा पांडेय ने 27 रन की पारी खेली। रोलैण्ड क्लब की ओर से आर्यन दिवाकर ने 22 रन देकर 3 विकेट और अर्जुन मिश्रा ने 30 रन पर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोलैण्ड क्लब की टीम ने 30.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। गोपाल सिंह ने 32 रन तथा मनीष वर्मा ने शानदार 55 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। नेशनल क्लब की ओर से यश तिवारी ने 7 रन पर 1 विकेट और दिवाकर सिंह ने 11 रन पर 1 विकेट लिया।

परिणाम: रोलैण्ड क्लब 5 विकेट से विजयी।

Leave a Comment