3rd नेशनल कुबूदो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप: कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

 

 

कानपुर/लखनऊ, 3 फरवरी।

गोमती नगर स्थित विनय खंड-2 की मॉडर्न एकेडमी में आयोजित 3rd नेशनल कुबूदो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कानपुर से कुल 24 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे जोश और जज्बे के साथ भाग लिया।

यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की आयु श्रेणियों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्यारा भारत इंडिया नेटवर्क के डायरेक्टर एवं कुबूदो मार्शल आर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव आनंद किशोर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर योगेश कुमार (डायरेक्टर, विद्युत वितरण लिमिटेड), विशाल सिंह (गवर्नर, लायंस क्लब समग्र विभाग) तथा संतोष मिश्रा (शिक्षा विभाग समन्वयक) शामिल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर सुनील श्रीवास्तव एवं महासचिव शोभित पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राहुल कटियार, सोनू एवं अरविंद गौतम ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

कुबूदो इवेंट के पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

आगमन श्रीवास्तव – काता (रजत), कुमिते (कास्य)

ओमांश यादव – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

मनन मिश्रा – काता (रजत), कुमिते (कास्य)

एकांश कश्यप – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

विवान शर्मा – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

अर्पिता मिश्रा – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

निखिल मिश्रा – काता (रजत), कुमिते (रजत)

विराट श्रीवास्तव – काता (स्वर्ण), कुमिते (रजत)

अथर्व अवस्थी – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

शौर्य वर्मा – काता (स्वर्ण), कुमिते (कास्य)

अर्णव पांडे – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

टिशा श्रीवास्तव – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

आयुष चौधरी – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

सिद्धांत श्रीवास्तव – काता (स्वर्ण), कुमिते (स्वर्ण)

चित्रांश यादव – काता (रजत), कुमिते (रजत)

अभिराज दीक्षित – काता (रजत), कुमिते (रजत)

अविका कंड पाल – काता (रजत), कुमिते (स्वर्ण)

हर्षिता सिंह – काता (रजत), कुमिते (स्वर्ण)

समृद्ध गौतम – कुमिते (रजत)

अद्विक श्रीवास्तव – कुमिते (कास्य)

अभियान श्रीवास्तव – कुमिते (रजत)

यश रंजन – काता (रजत), कुमिते (रजत)

रितेश कुशवाहा – कुमिते (स्वर्ण), काता (रजत)

कनिष्का – कुमिते (रजत), काता (कास्य)

कुबूदो काता स्पेशल इवेंट विजेता

अद्विक श्रीवास्तव – स्वर्ण पदक

समृद्ध गौतम – स्वर्ण पदक

अभियान श्रीवास्तव – स्वर्ण पदक

Leave a Comment