गाजियाबाद में आयोजित गन शूटिंग व तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर का शानदार प्रदर्शन, तीसरा स्थान हासिल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • 10 राज्यों की भागीदारी वाली ऑल इंडिया प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

 

कानपुर 25 जनवरी।

गाजियाबाद में अनिल कौशिक ऑल इंडिया प्रेसिडेंट तीरंदाजी एवं गन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी 2026 को किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। समग्र प्रदर्शन के आधार पर कानपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में कानपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं अकादमियों—स्क्वाड वर्ल्ड स्कूल कल्याणपुर, कानपुर पब्लिक स्कूल रामादेवी, C.H.S. स्कूल तात्या टोपे नगर, स्टेपिंग स्टोन स्कूल रतन नगर तथा अकादमी ऑफ एडवेंचर स्पोर्ट्स—के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

तीरंदाजी परिणाम:

रिकर्व तीरंदाजी में स्क्वाड वर्ल्ड स्कूल के जितिन कुमार ने स्वर्ण पदक, योगमित कटिहार ने रजत पदक तथा शिवा मिश्रा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में आयुषी गुप्ता ने रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का मान बढ़ाया।

वुडन तीरंदाजी में अमर कुमार यादव ने स्वर्ण पदक तथा वंश तिवारी ने रजत पदक हासिल किया।

सीनियर बालक वर्ग में वुडन तीरंदाजी में सनी कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गन शूटिंग परिणाम:

गन शूटिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में C.H.S. स्कूल के तेजस सिंह भदोरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

स्टेपिंग स्टोन स्कूल रतन नगर के युवान शर्मा ने रजत पदक जीता।

कर्नलगंज की 7 वर्षीय बालिका शैंज़े समी (Shanzey Sami) ने भी कांस्य पदक प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया।

उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर जमीर अहमद एवं कोच गोपीनाथ साहू के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल जगत एवं शिक्षण संस्थानों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment