पनकी क्रिकेट एकेडमी एवं कानपुर साउथ एकेडमी विजयी

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग

 

कानपुर, 19 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें पनकी क्रिकेट एकेडमी और कानपुर साउथ एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।

अथर्व कुमार और अर्पित रे के दमदार प्रदर्शन से मिली जीत

कानपुर साउथ-बी मैदान पर पनकी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 5 विकेट पर 278 रन बनाए। अथर्व कुमार ने नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उदयराज (91) और आदर्श सिंह (40) ने भी उपयोगी योगदान दिया। जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से कन्हैया ने 54 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवरों में 79 रन पर ऑल आउट हो गई। रूद्र सिंह (38) और आदित्य (15) ने संघर्ष किया। पनकी एकेडमी की ओर से आयु और अंश गौड ने 3-3 विकेट झटके।

परिणाम: पनकी क्रिकेट एकेडमी 199 रनों से विजयी।

मैन ऑफ द मैच: अथर्व कुमार।

कानपुर साउथ एकेडमी की आसान जीत

कानपुर साउथ-ए मैदान पर कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवरों में 3 विकेट पर 167 रन बनाए। अर्पित रे ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तेजस वर्मा (27) और सार्थक (30 नाबाद) ने स्कोर को मजबूती दी। ब्लू स्टार एकेडमी की ओर से सार्थक त्रिपाठी और नैतिक निषाद को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू स्टार एकेडमी की टीम 16.3 ओवरों में 49 रन पर ऑल आउट हो गई। कार्तिक गुप्ता (12) और नैतिक निषाद (11) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। कानपुर साउथ एकेडमी की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने 8 रन देकर 4 विकेट, यशस्वी यादव ने 2 विकेट और विनम्र तिवारी ने 2 विकेट चटकाए।

परिणाम: कानपुर साउथ एकेडमी 118 रनों से विजयी।

मैन ऑफ द मैच: अर्पित रे।

Leave a Comment