- सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स में कानपुर के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया
कानपुर, 6 जनवरी।
आगरा में आयोजित सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स में एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आशीष यादव ने कराटे में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर को गौरवान्वित किया। सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स का आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2026 को जिला आगरा स्थित आध्या स्पोर्ट्स अकैडमी में किया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आशीष यादव का शानदार प्रदर्शन
एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा नगर कल्याणपुर कानपुर के कक्षा 10 के छात्र आशीष यादव ने अंडर-17 आयु वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
स्कूल और कोच ने दी बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार पाठक ने खिलाड़ी आशीष यादव एवं उनके कोच सभाजीत वर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेशनल गेम्स की तैयारी
गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब आशीष यादव एसजीएफआई नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगे, जिसका आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक पुणे में किया जाएगा।