तृतीय डिस्ट्रिक्ट कबड्डी चैंपियनशिप में महिला वर्ग की चैंपियन बनी मां गंगा कबड्डी क्लब बैदरा

 

 

 

 

  • पुरुष वर्ग में महावीर कबड्डी क्लब और उन्नाव कबड्डी योद्धा क्लब ने फाइनल में बनाई जगह

 

उन्नाव/कानपुर, 31 दिसंबर।

जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जय बाबा फाउंडेशन द्वारा मां शक्ति योग साधना केंद्र, साधना स्थली, नई तहसील रोड, उन्नाव में आयोजित तृतीय डिस्ट्रिक्ट कबड्डी चैंपियनशिप के महिला वर्ग में मां गंगा कबड्डी क्लब बैदरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्नाव योद्धा कबड्डी क्लब को 23–04 के एकतरफा स्कोर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ

चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी एवं उपाध्यक्ष सुशील सांवरिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

आयोजन का उद्देश्य और संदेश

आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन नशा मुक्ति एवं मांसाहार मुक्ति संकल्प के साथ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 घंटे का दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया जा रहा है, साथ ही महिला एवं पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप भी कराई जा रही है।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले

प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महावीर कबड्डी क्लब ने उन्नाव स्टेडियम को 17–15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में उन्नाव कबड्डी योद्धा ने भगत सिंह क्लब को 15–10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल और पुरस्कार वितरण

महिला वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को जिला कबड्डी एसोसिएशन की महिला विंग अध्यक्षा प्रियंका तिवारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला महावीर कबड्डी क्लब एवं उन्नाव कबड्डी योद्धा के बीच खेला जाएगा।

रेफरी और गणमान्य उपस्थिति

प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में कामराज, स्वाती सिंह, अदिति सिंह, उत्कर्ष बाजपेई, कृष्ण प्रताप सिंह और प्रीती गुप्ता रहीं।

इस अवसर पर डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, अजीत यादव, सुभाष जी (जिला शारीरिक प्रमुख, आरएसएस), आलोक शर्मा, राजीव नयन, रूप नारायण सिंह, कपिल पाण्डेय सहित अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment