- वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में केसीए येलो को 5 विकेट से हराया
कानपुर, 19 दिसम्बर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सप्पू मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए ग्रीन एकादश ने माही राजपूत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत केसीए येलो एकादश को 5 विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए येलो एकादश ने 35 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम की ओर से आयुषी सिंह ने 33 रन, एकता सिंह ने 31 रन तथा सोती ठाकुर ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया। केसीए ग्रीन की गेंदबाजी में नंदनी सिंह ने 14 रन देकर 1 विकेट और वर्तिका सिंह ने 22 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए ग्रीन एकादश ने 27.1 ओवरों में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में माही राजपूत ने नाबाद 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। श्वेता वर्मा ने 20 रन और सिमरन भाटी ने नाबाद 24 रन बनाए। येलो एकादश की ओर से निष्ठा गंगावार ने 33 रन देकर 3 विकेट तथा सिद्धी सिंह राजावत ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
माही राजपूत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते केसीए ग्रीन एकादश ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।