यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल टीम का चयन

 

 

 

 

कानपुर, 13 दिसंबर।

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी सीनियर पुरुष वर्ग में 16 से 19 दिसंबर 2025 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

कानपुर मंडल टीम (सीनियर पुरुष वर्ग) 

50 किलोग्राम वर्ग: सौरभ सिंह

60 किलोग्राम वर्ग: धर्मवीर, प्रज्वल

65 किलोग्राम वर्ग: श्याम सिंह

70 किलोग्राम वर्ग: मोहम्मद सरवर

75 किलोग्राम वर्ग: कार्तिक

80 किलोग्राम वर्ग: नितिन श्रीवास्तव

90 किलोग्राम वर्ग: सार्थक कारिया, दिग्विजय सिंह

चयन प्रक्रिया एवं पर्यवेक्षण

टीम चयन ग्रीन पार्क में आरएसओ श्रीमती भानु प्रसाद सहित वरिष्ठ खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया में रुखसार बानो (बॉक्सिंग कोच, इटावा), आशीष कुमार शर्मा (कानपुर देहात) एवं अभिनव शर्मा की अहम भूमिका रही।

चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment