कानपुर में 30 नवंबर को 20,000 रुपये कैश प्राइज ओपन शतरंज प्रतियोगिता

 

 

 

 

  • गोविंद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा में होगा आयोजन

 

कानपुर, 26 नवम्बर।

कानपुर चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं वैदिक धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित ₹20,000 कैश प्राइज ओपन शतरंज चैंपियनशिप आगामी 30 नवम्बर को वैदिक धर्म सभा, गोविंद नगर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।

विजेताओं को ट्रॉफी-मेडल के साथ नगद पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे—

प्रथम पुरस्कार: ₹3000

द्वितीय पुरस्कार: ₹2500

तृतीय पुरस्कार: ₹2000

चतुर्थ पुरस्कार: ₹1500

पाँचवें और छठे स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ₹1000-1000

इसके अलावा अन्य वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल भी प्रदान किए जाएँगे।

प्रविष्टियाँ आमंत्रित — संपर्क करें चीफ आर्बिटर को

इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर श्री बाल गोविंद अवस्थी के मोबाइल नंबर

📞 9140663237 पर करा सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी दिलीप श्रीवास्तव, सचिव — कानपुर चेस एसोसिएशन ने दी।

Leave a Comment