- विभिन्न वर्गों में टीएसएच खिलाड़ियों ने जीते दर्जनों मेडल, सब–जूनियर से सीनियर तक खिलाड़ियों का दबदबा
कानपुर, 20 नवंबर।
युवा कल्याण विभाग द्वारा आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित सांसद–विधायक खेल स्पर्धा में टीएसएच के जूडो खिलाड़ियों ने उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अलग–अलग वर्गों में कई पदकों पर कब्ज़ा जमाया।
सब–जूनियर बालक वर्ग में सौरभ कुमार, देवेश कुमार गौतम, सिद्धार्थ कुमार और सुधांशु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ग की बालिका श्रेणी में रितिका ने बेहतरीन खेल दिखाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का चंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं हिमांशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में सुधांशु पांडे, प्रियांशु यादव, वीर कुमार और विराट सिंह ने बेहतरीन जूडो कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
बालिका सब–जूनियर वर्ग में गौरी, निहारिका, भवानी मिश्रा, सेवंतिका त्रिपाठी और नीति साहू ने अपने प्रदर्शन से मेडल हासिल किए। सब–जूनियर बालिका ब्रॉन्ज कैटेगरी में आस्था, अमायरा, अलशिफा और सारा खान ने पदक जीते, जबकि सिल्वर कैटेगरी में प्रियंका हजारिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सब–जूनियर बालक ब्रॉन्ज वर्ग में प्रीत, प्रिंस और सम्राट कुमार ने पदक जीतकर अपने कोच और संस्था का नाम रोशन किया।