- 700 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई ताकत, कई राज्यों ने दर्ज की दमदार मौजूदगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए सिहान शोभित पांडे
कानपुर, 17 नवंबर।
ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटो-काई कराटे चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन शानदार प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के माहौल के साथ सम्पन्न हुआ। देशभर से करीब 700 प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल और संघर्षशीलता का परिचय दिया।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया। प्रतियोगिता का माहौल उत्साह, समर्पण और प्रतिस्पर्धा की भावना से सराबोर रहा।
सिहान शोभित पांडे बने विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित सिहान शोभित पांडे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन संगठन की उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “सफल आयोजन के लिए संगठन के अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”
कराटे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का बड़ा मंच
इस राष्ट्रीय आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को न केवल आत्मविश्वास दिया, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं से सीखने और मुकाबला करने का महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शोटो-काई कराटे की पारंपरिक तकनीकों का बेहतरीन प्रदर्शन किया।