- पंजीकरण का अंतिम तिथि 12 सितंबर
- खेल जागरूकता को मिलेगा नया आयाम
कानपुर, 11 सितंबर।
खेलों के प्रति छात्रों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और नागरिकों में रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रीड़ा-भारती द्वारा पंचम ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा (स्पोर्ट्स क्विज) – 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
पंजीकरण और परीक्षा तिथि
▪️पंजीकरण की अंतिम तिथि: आज, 12 सितंबर 2025
▪️परीक्षा तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
▪️लॉग-इन समय: सुबह 5.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक (प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार समय चुन सकते हैं)
▪️पात्रता: 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी, छात्र, अभिभावक एवं नागरिक
▪️दान राशि (एंट्री फीस): ₹20 (खेल जागरूकता हेतु)
▪️चैनल: कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप एवं टैबलेट से परीक्षा दी जा सकती है।
▪️लिंक: kreedabharati.org
पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता में इस वर्ष 4 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई है।
प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 (1 विजेता)
द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 (2 विजेता)
तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 (6 विजेता)
चौथा पुरस्कार: ₹11,000 (11 विजेता)
संपर्क सूत्र
सौरभ श्रीवास्तव – 📞 9140428282
आशुतोष सत्यम झा – 📞 9140956040