आठवीं सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी निर्णायक होंगे

 

 

  • 6 जनवरी से 13 जनवरी तक बरेली में आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

 

Kanpur 03 January: बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली आठवीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी को निर्णायक (रेफरी/जज) के रूप में नामित किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक इंवेर्टीज़ यूनिवर्सिटी, बरेली में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव

सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके चयन को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का सम्मान बताया गया है।

विद्यालय ने जताई खुशी

वीरेंद्र त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्या मधुश्री भौमिक, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, हेड मास्टर एम.के. मिश्रा और सुशील चंद्र ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने वीरेंद्र त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

 

Leave a Comment