के0सी0ए0 की 4 महिला खिलाड़ी अण्डर-23 (T-20) टीम में चयनित

 

 

Kanpur 03 January: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा सत्र 2024-25 के लिए घोषित अण्डर-23 (T-20) टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (के०सी०ए०) की चार महिला खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया।

चयनित खिलाड़ी और उनकी भूमिकाएं

1. एकता सिंह: बल्लेबाज (प्रशिक्षण: सिंहानिया, कोच आशीष यादव)

2. बबीता यादव: बल्लेबाज (प्रशिक्षण: जी०आई०सी०, कोच मोईनुद्दीन सिद्दकी)

3. क्षमा सिंह: मध्यम गति की तेज गेंदबाज (प्रशिक्षण: कानपुर साउथ, कोच एस०एन० सिंह)

4. श्वेता वर्मा: विकेटकीपर (प्रशिक्षण: रोवर्स मैदान, कोच कपिल पाण्डे)

पहला मैच 5 जनवरी को

यह टीम 5 जनवरी को कटक में अपना पहला मैच पाण्डुचेरी के साथ खेलेगी।

के0सी0ए0 चेयरमैन ने दी बधाई

के०सी०ए० के चेयरमैन डा० संजय कपूर, अध्यक्ष एस०एन० सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

 

Leave a Comment