- कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जोश चरम पर
- तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मैच खेले गए
Kanpur 16 November: प्रथम कॉस्को कानपुर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने उत्साह और हर्ष के साथ खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दूसरे दिन कुल 100 मैच खेले गए।
प्रमुख परिणाम
अंडर-11 बालक एकल
- रुशांक मेहरोत्रा ने अथर्व गुप्ता को 30-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
- जैनिल ने तनुष रेड्डी को 30-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-11 बालक युगल
- श्रेया झा और विहान सिंह की जोड़ी ने देवांश गुप्ता और प्रत्यूष त्रिपाठी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
- सोहन अग्रवाल और तनुष रेड्डी की जोड़ी ने आर्यमन भारतीया और शौर्य वर्धन गुप्ता को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-11 बालिका युगल
- अनिका शर्मा और अक्षयिनी त्रिपाठी ने आरोही पाल और शंभवी सिंह को 30-10 से हराया।
- आरणा द्विवेदी और उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव ने आराध्या त्रिपाठी और दिशा श्रीवास्तव को 30-06 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-11 बालिका एकल
- अनिका शर्मा ने आरना द्विवेदी को 30-22 से हराया।
- उत्प्रेक्षा ने समायरा को 30-13 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
अंडर-15 के रोमांचक मुकाबले
बालक एकल क्वार्टर फाइनल
- ईसू भाटिया ने राम दुबे को 30-24 से हराया।
- रुद्र लूथरा ने पार्थ को 30-13 से मात दी।
- आदित्य ने वंश दयाल को 30-14 से हराया।
- प्रद्योत ने कुशाग्र को 30-18 से हराया।
- अथर्व ने नमित को 30-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालिका एकल
- आदित्री कटिहार, अंशिका गुप्ता, मुजैना और सिद्धि झा।
अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स
- वंश यादव और सिद्धि झा ने राम दुबे और अवनी गुप्ता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
- अनिरुद्ध गौड़ और मुजैना ने रुद्र लूथरा और आदित्री कटिहार को हराया।
फाइनल और पुरस्कार वितरण
फाइनल मुकाबले रविवार सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे। पुरस्कार वितरण शाम 4:00 बजे अतुल मेहरा (मैनेजिंग डायरेक्टर, टेस्टी डेरी स्पेशियलिटी लिमिटेड) द्वारा किया जाएगा।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम में अनुज श्रीवास्तव (एचओडी, एआईटीएच), मितिका श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, इरशाद अहमद, विजय दीक्षित, और शेफाली कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
निर्णायक मंडल की अहम भूमिका
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अनुज कुमार गौतम, आशीष राजपूत, साहिल श्रीवास्तव, यश तिवारी, सोहित कुमार, आयुष मिश्रा, प्रगति पांडे, स्नेहा शर्मा, राहुल शर्मा, शुभम यादव, और तनवीर अहमद ने जिम्मेदारी संभाली।