कानपुर के 6 लड़के, 7 लड़कियां इटावा में दिखाएंगे अपनी हॉकी स्टिक का जोर

 

  • माध्यमिक विद्यालय मंडल हॉकी प्रतियोगिता 9 सितंबर 2023 को इटावा में

कानपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मंडल हॉकी प्रतियोगिता 9 सितंबर 2023 को इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही है, जिसमें कैंटोनमेंट बोर्ड बीआई बाजार महेश मैहर विद्यालय के 6 बालक व 7 बालिकाएं भी हिस्सा लेंगी। इन खिलाड़ियों का चयन 12 अगस्त 2023 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ था। ये खिलाड़ी माध्यमिक मंडल हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर माध्यमिक विद्यालय हॉकी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शुक्ला व खेल प्रशिक्षक सैयद आतिफ हुसैन, सत्येंद्र सिंह यादव, सौरभ सिंह, मुकेश नाथ, शशि प्रभा यादव, नेहा परवीन, वर्तिका निगम, आकाश सोनकर इंद्रप्रीत कौर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

बालक हॉकी टीमः दिव्य, कृष्ण कमल, अरबाज, कृष्ण शंभू प्रांशु, कृष्ण कुमार आयुष, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद अर्सलान, मोहम्मद रेहान, रोहन अली हुसैन, सुंदरम वर्मा, अमन कुशवाहा कार्तिकेय पाल, आयुष, आदित्य, माज अहमद,

बालिका हॉकी टीमः जानवी, जानवी सिमरन, सलोनी, तमन्ना, श्रद्धा, बेबो, दीक्षा, मानसी, अदीबा, एंजिल, सुहानी, सोनाक्षी, मोनिका, स्थापना वर्मा, कोमल यादव, प्रिंसिका गुप्ता, मनकीरत कौर, हरप्रीत कौर, अंशिका

बालक टीम कोचः सैयद साउद अली
टीम मैनेजरः श्याम किशोर
बालिका टीम कोचः कल्पना अग्निहोत्री

Leave a Comment