सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग में कानपुर की 3 बालिकाओं ने जीते पदक

 

  • बुलंदशहर में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में पावनी, सिद्धि ने रजत और मानसी ने जीता कांस्य

कानपुर। बुलंदशहर में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक सम्पन्न हुई इकबाल अहमद आमंत्रण सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर जिले की 3 बालिकाओ ने पदक जीते। इसमें 2 रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। 40 से 43 किलो भार वर्ग में पावनी ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी तरह, 60 किलो वर्ग में सिद्धि ने रजत पदक जीता। 33 किलो में मानसी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलिब्ध पर कानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित, मनीष हजारिया, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप, स्वाती बाजेपई, कीर्ति शर्मा, कंचन शर्मा, संतोष त्यागी आदि ने बधाई दी। चयन समिति में हसन रजा जैदी, संजय गुप्ता, अरुण शर्मा, संदीप कुमार, राहुल वैश्य, रवि कठेरिया और आरती शर्मा रहे। 

 

Leave a Comment