199 खिलाड़ियों ने दिखाई शतरंज की बिसात पर प्रतिभा, अभिराज-अद्विक समेत कई खिलाड़ियों ने मारी बाजी

 

  • प्रथम स्वर्गीय सावित्री कप जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • 10 वर्गों में हुए छह राउंड के मुकाबले, विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित

 

कानपुर, 31 अगस्त।

प्रथम स्वर्गीय सावित्री कप जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, आजाद नगर में किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों से कुल 199 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को 10 वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों के बीच कुल छह राउंड के मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री ने विभिन्न वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

कानपुर में शतरंज पार्क बनाने का प्रस्ताव

समारोह के दौरान कानपुर में शतरंज पार्क (Chess Park) के निर्माण का प्रस्ताव भी मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार के समक्ष रखा गया। विधायक ने इस प्रस्ताव पर आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कानपुर शहर में शतरंज पार्क के निर्माण की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इससे शहर के शतरंज खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्वर्गीय सावित्री जी को किया याद

प्रतियोगिता के संस्थापक एवं शक्ति एकेडमी के अध्यक्ष श्री वीरेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वर्गीय सावित्री जी के पति एवं 92 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी श्री गोविंद चतुर्वेदी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पौत्र आयांश और देवांश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुभाषिनी चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर विकास निषाद रहे। सहायक निर्णायकों में कमल खेमानी, कुसुम शर्मा, प्रशंसा वर्मा और ए.पी. सिंह शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-8 बालक वर्ग

1. अभिराज सिंह – 4 अंक, मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल
2. गर्वित श्रीवास्तव – 3 अंक, महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर
3. दर्श गुप्ता – 3 अंक, बचपन अकादमी

अंडर-8 बालिका वर्ग

1. स्वस्तिका मिश्रा – 3.5 अंक, मनोरमा एजुकेशन सेंटर
2. दृषा अग्रवाल – 3 अंक, सीलिंग हाउस स्कूल
3. एलिस गोस्वामी – 3 अंक, सीलिंग हाउस स्कूल

अंडर-11 बालक वर्ग

1. अद्विक महेश्वरी – 5.5 अंक, डीपीएस कल्याणपुर
2. मोहम्मद जैदान – 5 अंक, सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स स्कूल
3. वेदांश मिश्रा – 5 अंक, मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल

अंडर-11 बालिका वर्ग

1. अभिज्ञा तिवारी – 5 अंक, सीलिंग हाउस स्कूल
2. सांनवी ओमर – 4.5 अंक, बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल
3. दिव्याता तिवारी – 4 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी

अंडर-14 बालक वर्ग

1. अद्यानश सिंह – 5 अंक, द चिंतल स्कूल
2. आदित्य यादव – 5 अंक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल
3. अभिजीत गुरहा – 5 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, पनकी

अंडर-14 बालिका वर्ग

1. आकृति गुप्ता – 4.5 अंक, केवीएस रक्षा विहार
2. आदया मिश्रा – 4 अंक, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन
3. समृद्धि वर्मा – 4 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, एच-2 ब्लॉक

अंडर-19 बालक वर्ग

1. शशांक श्रीवास्तव – 4 अंक, केडीएमए बर्रा
2. प्रांजल सिंह – 4 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्याम नगर
3. अप्रतिम शुक्ला – 4 अंक

अंडर-19 बालिका वर्ग

1. अंकिता त्रिवेदी – 4.5 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर
2. अनन्या मिश्रा – 4 अंक, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर
3. स्वस्तिका कुमारी – 3.5 अंक, मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

पुरुष वर्ग

1. ऋषभ निषाद – 5.5 अंक
2. श्रेष्ठ यादव – 5 अंक
3. श्वेत कमल शुक्ला – 5 अंक

महिला वर्ग

1. निकिता निषाद – 3 अंक
2. कविता अग्रवाल – 2 अंक

बेस्ट वेटरन

जफर महमूद – 3 अंक

सांत्वना पुरस्कार

जयवीर सिंह – एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, पनकी
गुंजन पाल – आरआरके स्कूल
आहम कश्यप – आरआरके स्कूल
जानवी कश्यप – आरडीआरएन स्कूल
वंश – आरडीआरएन स्कूल

Leave a Comment