गगनदीप सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में टकराएंगी बी डिवीजन की 10 टीमें

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

13 जून से रामलखन भट्ट मैदान पर शुरू होगी प्रतियोगिता

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध गगनदीप सिंह स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 13 जून से कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन क्लब द्वारा रामलखन भट्ट ग्राउंड पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त बी डिवीजन की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि इन टीमों में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन क्लब, यूनिक क्लब, वाईएमसीसी, आदर्श क्लब, खेरापति क्लब, रोलैंड क्लब, बाबे लालू जसराज, वाईएमसीए, कैंट लायंस एवं नेशनल क्लब प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 13 जून को कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन क्लब एवं खेरापति क्लब के मध्य खेला जाएगा।

Leave a Comment