रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा नन्हे शटलर्स का मुकाबला

 

रागेंद्र स्वरूप स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार से

कानपुर। रागेन्द्रा स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी कल्यानपुर में 2 जून से 5 जून तक अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13, बालक- बालिकाओं की एकल (सिंगल) बैडमिंटन प्रतियोगिता खेली जायेगी। प्रदेश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद रागेन्द्र स्वरूप की स्मृति मे आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से रागेन्द्रा स्वरूप स्पोर्ट्स अकेडमी कल्यानपुर के द्वारा निशुल्क रहेगी। प्रतियोगिता के मुकाबले अकेडमी के अंतराष्ट्रीय स्तर के 2 वुडेन कोर्ट पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में 1/01/ 2011 के बाद पैदा हुए कानपुर के किसी भी विद्यालय के खिलाडी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता सचिव आशुतोष सत्यम झा (9956325357) से संपर्क कर सकते हैं।

2 thoughts on “रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में होगा नन्हे शटलर्स का मुकाबला”

Leave a Comment