इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में येलो हाउस बना विजेता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • डॉक्टर वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन

Kanpur 21 November: सिविल लाइंस स्थित डॉक्टर स्वरूप पब्लिक स्कूल द्वारा डीएवी क्रिकेट ग्राउंड में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 43 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

ब्लू हाउस तीसरे स्थान पर

येलो हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस ने 10 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 54 रन ही बनाए। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण और उद्घाटन समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला जोसफ ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया और उनका उत्साह बढ़ाया। पुरस्कार वितरण के दौरान क्रिकेट कोच एहसान इमरान ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल पहनाए।

इस आयोजन के दौरान सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, मुकुल मिश्रा, विविध त्रिपाठी, गौरव शुक्ला और अपूर्व दीक्षित मौजूद रहे।

 

Leave a Comment